फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बिल भरने के बाद भी अंधेरे में उपभोक्ता, पोर्टल पर देखें कितना बिल जमा करने से चालू होगी बिजली

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। प्रीपेड कनेक्शन धारकों के लिए बिजली का बिल भरना किसी मुसीबत से कम नहीं रह गया है। पिछले 15 दिनों से उपभोक्ता बिल जमा करने के बावजूद 4 से 24 घंटे तक बिजली आने का इंतजार करने के लिए मजबूर हैं। इसकी मुख्य वजह उपभोक्ताओं को मिल रही अधूरी जानकारी और तकनीकी खामियां हैं।
विज्ञापन


स्मार्ट मीटर कंपनी उपभोक्ताओं को केवल माइनस बैलेंस का मेसेज भेज रहा है। इसमें पुराने पोस्टपेड मीटर का बकाया शामिल नहीं होता। उपभोक्ता मेसेज में लिखी रकम जमा कर निश्चिंत हो जाता है, लेकिन बिजली चालू नहीं होती। उसे बाद में पता चलता है कि जब तक पिछला बकाया और करंट बैलेंस दोनों ''प्लस'' नहीं होंगे, तब तक बिजली बहाल नहीं होगी।

पूर्व अधीक्षण अभियंता रमेश चंद पांडेय के अनुसार, विभागीय पोर्टल uppcl.org.in पर तो पूरी जानकारी (माइनस बैलेंस + बकाये की किस्त) मौजूद रहती है, लेकिन उपभोक्ता के मोबाइल पर केवल मानइस बैलेंस का मेसेज ही भेजा जा रहा है।
विज्ञापन


पूर्व अधिशासी अभियंता एसबी सिंह ने बताया कि सही जानकारी न मिलने से उपभोक्ता बिजली दफ्तर और हेल्पडेस्क के चक्कर काटते हैं, जहां उन्हें अतिरिक्त रकम जमा करने की सलाह दी जाती है।

मिस्ड कॉल सिस्टम का हो विकल्प

आईटी एक्सपर्ट चिरंजीव पांडेय का सुझाव है कि बैंक की तर्ज पर मिस्ड कॉल सिस्टम या ऑनलाइन/ऑफलाइन काउंटर पर ही कुल देय राशि दिखने की व्यवस्था होनी चाहिए, ताकि भुगतान होते ही बिजली तत्काल चालू हो सके।

उपभोक्ता ऐसे जांचें सही रकम

बिजली कटने पर केवल मेसेज के भरोसे न रहें। उपभोक्ता uppcl.org.in पोर्टल पर जाकर सही स्थिति देख सकते हैं। यहां पोर्टल लॉगिन कर जिले का चयन करें। खाता संख्या या पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करें। खुली हुई विंडो में सबसे नीचे वह सटीक राशि दिखाई देगी, जिसे जमा करने के बाद दो घंटे के भीतर बिजली चालू हो जाएगी। इसमें माइनस बैलेंस और एरियर दोनों शामिल होते हैं।
विज्ञापन

जोनवार प्रीपेड मीटर की कटी बिजली और रिचार्ज रकम
जोन कनेक्शन रिचार्ज रकम (करोड़ में)
अमौसी 20,537 7.19
गोमतीनगर 15,819 7.16
जानकीपुरम 16,348 7.12
लखनऊ मध्य 28,990 12.87
नोट : 27 मार्च तक के आंकड़े, स्रोत विभाग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें