फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: स्मार्ट प्रीपेड मीटर के टेंडर रद्द करने की मांग, उपभोक्ता परिषद की अपील- हस्तक्षेप करें मुख्यमंत्री

Sun, 22 Jan 2023 04:28 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी के राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने मुख्यमंत्री योगी से स्मार्ट प्रीपेड मीटर के टेंडर को रद्द करने के लिए पत्र लिखा है। परिषद का कहना है कि इससे महंगे स्मार्ट मीटर का भार उपभोक्ताओं पर पड़ेगा।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उपभोक्ता परिषद ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर स्मार्ट प्रीपेड मीटर के टेंडर रद्द करने की मांग की है।

विज्ञापन


परिषद के अध्यक्ष अवधेश वर्मा ने कहा है कि उपभोक्ताओं के हितों की अनदेखी हुई तो आंदोलन का रास्ता भी अपनाया जाएगा। मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में परिषद ने कहा है कि महंगे दर पर लगाए जा रहे स्मार्ट प्रीपेड मीटर का भार किसी न किसी रूप में 3.26 करोड़ विद्युत उपभोक्ताओं पर ही पड़ेगा। 

ये भी पढ़ें - नेशनल चैंपियनशिप निरस्त होने से नंदिनी में सन्नाटा, घर से बाहर भी नहीं निकले संघ के अध्यक्ष बृजभूषण
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में 25 पैसे प्रति किमी की दर से बढ़ेगा रोडवेज का किराया! बढ़ती महंगाई का दिया हवाला


बिजली कंपनियों ने जो टेंडर डाला उसमें मीटर की कीमत 6 हजार के बदले प्रति मीटर करीब 10 हजार रुपये आ रही है। परिषद ने मुख्यमंत्री से तत्काल प्रकरण में हस्तक्षेप टेंडर निरस्त कराने की मांग की है। 

परिषद ने आरोप लगाया है कि ऊंची दर पर टेंडर को लेने के लिए लगातार लॉबिंग हो रही है। इससे प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं का हक मारा जाएगा। इनकी ऊंची दरों पर मीटर का खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पडे़गा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें