फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेजी से करें निर्माण, ताकि ट्रेनों में बढ़ा सकें बोगियां

Sat, 19 Oct 2024 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना का निरीक्षण करते रेलवे बोर्ड की टीम के सदस्य। स्रोत- आरेडिका
विज्ञापन

विज्ञापन
लालगंज (रायबरेली)। रेलवे बोर्ड के अपर सदस्य (उत्पादन इकाई) संजय कुमार पंकज ने शुक्रवार को आधुनिक रेल डिब्बा कारखाना (आरेडिका) और फोर्ज्ड व्हील प्लांट का दौरा किया। उन्होंने कोच व व्हील उत्पादन के संबंध में आरेडिका के महाप्रबंधक प्रशांत कुमार मिश्रा समेत अन्य उच्चाधिकारियों से बातचीत की।
अपर सदस्य ने सामान्य यात्रियों के सफर के लिए बनने वाले स्लीपर व जनरल कोचों के तेजी से निर्माण का निर्देश दिया, जिससे आने वाले समय में प्रत्येक ट्रेन में जनरल व स्लीपर क्लास के कोचों की संख्या बढ़ाई जा सके। अपर सदस्य ने शेल शॉप, बोगी शॉप, व्हील शॉप एवं फर्निशिंग शॉप आदि का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

शेल शॉप में निरीक्षण के दौरान तैयार हो रहे दीनदयालु, एसी3, चेयरकार व लगेज रैक के निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री की गुणवत्ता के सुधार के लिए जरूरी सुझाव दिए। विभिन्न शॉपों में कार्यरत मशीनों की कार्य दक्षता की जानकारी ली। मशीनों पर कार्यरत कर्मचारियों की मशीन संचालन की दक्षता के बारे में भी जानने का प्रयास किया।
विज्ञापन

अपर सदस्य ने फोर्ज्ड व्हीलों का उत्पादन बढ़ाने के साथ ही प्लांट की अवसंरचना के विकास के संबंध में उच्च अधिकारियों से विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर आरेडिका के सीएओ संजय कुमार कटियार, पीसीएमएम राजीव खंडेलवाल, पीसीईई हरीश चंद्र आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें