फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निर्माणाधीन भवन का छज्जा गिरा, मजदूर की मौत

Wed, 08 Nov 2023 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। जगतपुर क्षेत्र के विजयी सिंह का पुरवा गांव निवासी अवधेश सिंह के भटपुरवा के पास निर्माणाधीन तीन मंजिला भवन की शटरिंग खोलते वक्त मंगलवार शाम खिड़की का छज्जा गिर गया।
विज्ञापन

उसके मलबे में अखिलेश (22) निवासी बाबा का पुरवा दब गया। बाबा का पुरवा निवासी प्रदीप (21) व उपेंद्र (23) तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों घायलों को जगतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां पर अखिलेश को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। प्रदीप, उपेंद्र की हालत गंभीर होने पर दोनों को जिला चिकित्सालय भेजा गया। सीओ डलमऊ अरुण कुमार नौहवार ने बताया कि हादसे की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें