फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 90 लाख के बकाये पर मनोज द्विवेदी की संपत्ति कुर्क

Wed, 08 Nov 2023 12:45 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। श्रमायुक्त के आदेश पर सदर तहसील प्रशासन ने मंगलवार को श्री मीडिया वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड लखनऊ के चेयरमैन मनोज द्विवेदी की 90 लाख की संपति की कुर्की कर ली। मामले में श्रम अदालत ने कई महीने पहले आरसी जारी की गई थी। उसी के आधार पर सदर तहसील में आने वाले मनोज के गांव अटौरा बुजुर्ग स्थित उनके नाम दर्ज जमीन कुर्क करने के बाद मुनादी कराने के साथ खेतों में झंडिया भी लगवा दी गईं। नायब तहसीलदार ने तहसील प्रशासन और पुलिस बल के साथ कुर्की की कार्रवाई की। बताया जाता है कि कर्मचारियों का बकाया न देने पर श्रमायुक्त के यहां शिकायत दर्ज कराई गई थी। इनकी पत्नी सुधा द्विवेदी सरेनी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस से चुनाव भी लड़ चुकी हैं। एडीएम प्रशासन प्रफुल्ल कुमार ने बताया कि 90 लाख के बकाए में संपति कुर्क की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें