फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिपाही की पत्नी ने एसपी ऑफिस में किया खुदकुशी का प्रयास

Tue, 26 Aug 2025 12:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
एसपी कार्यालय के बाहर हंगामा करने वाली महिला को समझाती महिला पुलिस कर्मी। 
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सामने सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक सिपाही की पत्नी अपनी दुधमुंही बच्ची के साथ सड़क पर बैठकर हंगामा करने लगी। उसने अपने पति पर दूसरी महिला के साथ संबंध होने का आरोप लगाते हुए आधा वेतन दिलाने की मांग की। कुछ देर बाद उसने परिसर के भीतर स्थित पेड़ से फंदे पर लटकने की कोशिश की। महिला पुलिसकर्मियों ने पकड़कर उसे किसी तरह से पुलिस अधिकारियों तक पहुंचाया। अधिकारियों ने सिपाही की पत्नी को समझा-बुझाकर प्रकरण के निस्तारण के लिए महिला थाने भेजा। वहां पर दंपती के बीच सुलह-समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन

कुड़वार की रहने वाली महिला के मुताबिक, उसका विवाह बल्दीराय में रायबरेली के ऊंचाहार स्थित हरबंधनपुर निवासी यूपी 112 के सिपाही से हुआ है। दोनों की एक छह माह की पुत्री है। महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति का चाल-चलन ठीक नहीं है, वह किसी अन्य महिला से फोन पर बात करता है। उस महिला से उसके पति का संबंध भी है। अपना वेतन भी उसी महिला के पीछे खर्च करता है। आरोप लगाया कि पति उसे व उसकी बेटी को इलाज व खानपान के लिए रुपया नहीं देता है।
शिकायत करने पर मारता-पीटता है, अभिषेक ने उसे तलाक देने को कहा। अब वह अपनी पुत्री के साथ इधर-उधर भटक रही है। उसने अपनी पुत्री के पालन-पोषण के लिए वेतन का आधा पैसा दिलाने की मांग की। बताया कि शिकायत करने के बाद भी जब विभागीय स्तर पर उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई, तो वह क्षुब्ध होकर ऐसा करने को मजबूर हुई।
विज्ञापन


आधे घंटे तक चला हाई वोल्टेज ड्रामा
एसपी कार्यालय के सामने और अंदर करीब आधे घंटे तक महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा चला। महिला अपनी बच्ची को जमीन पर लिटाकर हंगामा करती रही। महिला को देख पुलिसकर्मी भी सकते में आ गए। इसके बाद वह परिसर में स्थित पेड़ से फंदे पर लटकने की कोशिश करने लगी। महिला पुलिसकर्मियों ने उसे रोका और समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मानी। इसपर उसे महिला थानाध्यक्ष को सौंप दिया गया। इस दौरान लोग समझाने-बुझाने के बजाय वीडियो बनाते दिखे। अपर पुलिस अधीक्षक अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि प्रकरण की जांच महिला थानाध्यक्ष हंसमती को दी गई है। महिला थानाध्यक्ष हंसमती ने बताया कि वर्षा ने शिकायती पत्र दिया है, उसके पति को बुलाया गया और दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें