फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आरक्षी की दांत से अंगुली काटी, वर्दी फाड़ी

Mon, 19 Aug 2024 03:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
राही (रायबरेली)। भदोखर गांव में नशे में धुत एक युवक ने शनिवार रात यूपी 112 में तैनात मुख्य आरक्षी की दांत से न सिर्फ अंगुली काट ली, बल्कि उसकी वर्दी भी फाड़ दी। हेड कांस्टेबल का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने युवक को उसके माता-पिता के साथ मारपीट करने से रोका था। घायल मुख्य आरक्षी का जिला अस्पताल में इलाज कराया गया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


भदोखर गांव निवासी राजकरन का बेटा प्रद्युम्न रात में नशे में धुत होकर घर पहुंचा। राजकरन, उसकी पत्नी ने शराब पीने का विरोध किया तो वह मारपीट करने लगा। इस पर माता-पिता ने घटना की सूचना यूपी 112 पुलिस को दे दी। कुछ देर बाद यूपी 112 की पीआरवी मौके पर पहुंच गई। पीआरवी में तैनात मुख्य आरक्षी सोनू सिरोही ने युवक को माता-पिता के साथ मारपीट करने से रोका।
बस इतनी सी बात पर युवक ने मुख्य आरक्षी पर हमला बोल दिया। युवक ने दांत से मुख्य आरक्षी के दाहिने हाथ की एक अंगुली को काट लिया। इससे अंगुली में फ्रैक्चर हो गया। मुख्य आरक्षी की वर्दी फाड़ दी। जानमाल की धमकी दी। अन्य पुलिस कर्मियों ने बीचबचाव किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भदोखर थाना प्रभारी शिवाकांत पांडेय ने बताया कि मुख्य आरक्षी की तहरीर पर केस दर्ज करके आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें