फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पर्स छीनकर भाग रहे आरोपी को सिपाहियों और होमगार्ड ने पकड़ा

Thu, 15 Oct 2026 02:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आरोपी कोपकड़ने वाले ट्रैफिक पुलिस के दो सिपाही और होमगार्ड।
विज्ञापन
सरोजनीनगर। पुरानी चुंगी के पास महिला का पर्स छीनकर भाग रहे आरोपी को ट्रैफिक पुलिस के दो सिपाहियों और एक होमगार्ड ने दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से पर्स बरामद किया।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर राजदेव प्रजापति के मुताबिक, कृष्णानगर के आशुतोषनगर निवासी रीना मिश्रा बुधवार दोपहर तीन बजे दांत की दवा लेकर लौट रही थीं। पुरानी चुंगी के पास सड़क पार करते समय एक युवक उनका पर्स छीनकर भागने लगा। रीना के शोर मचाने पर यातायात पुलिस के सिपाही प्रद्युम्न सिंह, करन सरोज और होमगार्ड ध्यानचंद ने उसका पीछा कर दबोच लिया। आरोपी की पहचान सरोजनीनगर के गांधीनगर निवासी आकाश कुमार भारती के रूप में हुई। उसके खिलाफ लूट की एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

आरोपी कोपकड़ने वाले ट्रैफिक पुलिस के दो सिपाही और होमगार्ड।

आरोपी कोपकड़ने वाले ट्रैफिक पुलिस के दो सिपाही और होमगार्ड।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें