फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिपाही सुनील कुमार और एक महिला सिपाही निलंबित

Wed, 20 May 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
सिपाही सुनील कुमार शुक्ला।
विज्ञापन
लखनऊ। पुलिस सोशल मीडिया पॉलिसी का उल्लंघन करने के आरोप में दो सिपाहियों को निलंबित किया गया है। इनमें सिपाही सुनील कुमार शुक्ला और महिला सिपाही नीतू सिंह शामिल हैं। सुनील कुमार ने भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए वीडियो पोस्ट किए थे। नीतू सिंह ने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की थी।
विज्ञापन

एसीपी पुलिस लाइन सौम्या पांडेय ने बताया कि यह कार्रवाई डीसीपी मुख्यालय के आदेश पर हुई है। सिपाही सुनील कुमार शुक्ला ने पुलिस लाइन में ड्यूटी के नाम पर वसूली के आरोप लगाते हुए वीडियो डाले थे। उन्होंने पुलिस विभाग और पीएसी में गड़बड़ियों के बारे में भी वीडियो पोस्ट किए थे। इन वीडियो से विभाग में हड़कंप मच गया था। एडीसीपी पश्चिम धनंजय सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में एक जांच समिति बनी थी। यह समिति सुनील कुमार शुक्ला के आरोपों की जांच कर रही है। एसीपी ने बताया कि पुलिस कर्मियों के लिए सोशल मीडिया पॉलिसी बनी हुई है। सिपाही सुनील कुमार ने इस पॉलिसी का उल्लंघन किया है।
उधर, नाका थाने में तैनात महिला सिपाही नीतू सिंह पर भी पुलिस की सोशल मीडिया पॉलिसी के उल्लंघन का आरोप है। उन्होंने सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी की थी।
विज्ञापन



अन्य पुलिस वालों को किया जा रहा है चिह्नित
पुलिस सूत्रों के अनुसार, ड्यूटी के दौरान सोशल मीडिया का गलत प्रयोग करने वाले पुलिसकर्मियों को चिह्नित किया जा रहा है। वर्दी पहनकर ऐसा करने वालों पर भी नजर है। सोशल मीडिया पर रील और अभद्र वीडियो बनाने वालों पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें