परीक्षा बोर्ड की ओर से गठित समिति द्वारा कराई जाएगी, जिसमें डीएम की ओर से नामित एक एसडीएम, सीएमओ की ओर से नामित डॉक्टर, कमिश्नर/एसएसपी की ओर से नामित डिप्टी एसपी शामिल हैं। परीक्षा का परिणाम दिन की समाप्ति पर सूचना पट पर प्रदर्शित करना होगा। बोर्ड ने अभ्यर्थियों से उनके प्रवेशपत्र, मूल पहचानपत्र, मूल आधार कार्ड के साथ परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने को कहा है। यदि कोई अभ्यर्थी नियत तिथि एवं समय पर परीक्षा केंद्र पर उपस्थित रहने में असफल रहता है तो वह समिति को वजह बताते हुए प्रत्यावेदन दे सकता है। यह उसे खुद अथवा किसी प्रतिनिधि के जरिये देना होगा। डाक, ई-मेल अथवा किसी अन्य माध्यम से भेजा गया प्रत्यावेदन स्वीकार नहीं होगा। समिति उसे किसी अन्य दिन परीक्षा के लिए बुला सकती है।
यूपी पुलिस की 60,244 सिपाही भर्ती में सफल उम्मीदवारों को 9 महीने का आधारभूत प्रशिक्षण प्रदेश के सभी प्रशिक्षण केंद्रों पर दिया जाएगा। अंतिम चरण की परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों का चरित्र सत्यापन उनके गृह जिलों से कराया जाएगा। इसके बाद एक महीने की प्रारंभिक ट्रेनिंग (जेटीसी) सभी 75 जिलों में होगी और नौ महीने की आधारभूत ट्रेनिंग प्रशिक्षण केंद्रों पर कराई जाएगी।