फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाही भर्ती : 41,520 पदों पर भर्ती प्रक्रिया लगभग पूरी, जनवरी 2018 का परिणाम जल्द

Thu, 14 Feb 2019 12:16 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
women constable police - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सिपाही भर्ती जनवरी 2018 का परिणाम जल्द जारी होगा। इसके लिए भर्ती बोर्ड की तैयारियां अंतिम दौर में हैं। माना जा रहा है कि इसी सप्ताह के अंत तक अंतिम चयन सूची जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के चेयरमैन राजकुमार विश्वकर्मा ने बताया कि जनवरी 2018 में शुरू हुई भर्ती प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है। महिला अभ्यर्थियों की वजह से थोड़ी देरी हो रही थी, लेकिन इनकी संख्या भी अब पूरी हो चुकी है। अंतिम चयन सूची क्षैतिज और लंबवत आरक्षण के आधार पर तैयार की जा रही है।

14 जनवरी 2018 को उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही के 41,520 पदों के  लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। इसमें 23,520 पद नागरिक पुलिस और 18 हजार पद पीएसी के थे। इसके लिए 25 और 26 अक्तूबर को ऑफलाइन लिखित परीक्षा हुई थी। इसके बाद से लगातार दस्तावेजों का सत्यापन और शारीरिक परीक्षण व दौड़ आयोजित की गई। यह प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सिपाही भर्ती अक्तूबर 2018 : फॉर्म भरने में हुई गलती को सुधारने का मौका

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने सिपाही भर्ती अक्टूबर 2018 में फॉर्म भरने में हुई गलतियों को सुधारने का मौका दिया है। भर्ती बोर्ड के चेयरमैन ने बताया कि कई महिला अभ्यर्थियों के आवेदन में पुरुष के कॉलम में टिक कर दिया गया है जबकि कई पुरुष अभ्यर्थियों के फॉर्म में महिला कॉलम में टिक हो गया है। ऐसे अभ्यर्थियों को फॉर्म में की गई गलतियां सुधारने के लिए 18 फरवरी को सुबह 10 बजे बुलाया है। उन्हें आवेदन की मूल प्रति के साथ फोटो आईडी और पते की मूल व स्वप्रमाणित प्रति लानी होगी। 18 फरवरी के बाद ऐसे आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें