फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में अब गुपचुप नहीं होगा दरोगाओं का प्रमोशन

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में अब दरोगाओं का प्रमोशन गुपचुप नहीं होगा। महकमे की ओर से दरोगा से इंस्पेक्टर बनने वालों की सूची पुलिस की वेबसाइट पर ऑनलाइन कर दी गई है। ताकि सूची में शामिल दरोगाओं और अन्य विभागीय लोगों को इसकी जानकारी हो सके।
विज्ञापन


किसी को सूची में शामिल नामों पर या किसी तरह की कोई शिकायत है तो वह अपनी आपत्ति दर्ज करा सकता है। अफसरों का मानना है कि इससे पारदर्शिता बढ़ेगी और प्रमोशन के बाद होने वाले विवादों से निजात मिलेगी।

पुलिस महकमे में पहले गुपचुप तरीके से प्रमोशन की प्रक्रिया होती थी, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। इस बार जिन 410 दरोगाओं का निरीक्षक के पद पर प्रमोशन होना है, उनके नामों सूची जारी हो गई है। पुलिस महकमे की अधिकृत वेबसाइट पर यह सूची उपलब्ध है। सूची वरिष्ठता क्रम में जारी हुई है।
विज्ञापन


ऐसे में जिन दरोगाओं को कोई आपत्ति है, वह अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्रमोशन सूची में शामिल दरोगाओं से एक फार्म भी भरवाया जा रहा है, जिसमें उनसे सेवा के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्यों के बारे में जानकारी मांगी गई है।
विज्ञापन

अब बिना साक्षात्कार के होगा दरोगाओं का प्रमोशन

साथ ही दरोगाओं को यह भी बताना होगा कि उनके खिलाफ कोई विभागीय या अन्य तरह की जांच तो नहीं चल रही है। उनके खिलाफ कहीं कोई मुकदमा तो नहीं दर्ज है। इससे पहले प्रमोशन के लिए साक्षात्कार होता था।

गुपचुप किए गए प्रमोशन के बाद सूची जारी होते ही कई तरह के विवाद भी सामने आते थे। अब प्रमोशन सिर्फ वरिष्ठता के आधार पर किया जा रहा है। साक्षात्कार की प्रक्रिया समाप्त कर दी गई है। इस बदली प्रक्रिया के तहत जल्द ही 410 दरोगाओं का इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन हो जाएगा।

जिन दरोगाओं का इंस्पेक्टर पद पर प्रमोशन होना है, उनके नामों की सूची ऑनलाइन कर दी गई है। साथ ही उनसे एक फार्म भी भरवाया जा रहा है, जिसमें उनके बारे में जानकारी मांगी गई है कि उनके खिलाफ कोई जांच या मुकदमा तो नहीं हैं।

भगवान स्वरूप, डीआईजी स्थापना
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें