फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एड फिल्मों की आड़ में खींची जा रही थी लड़कियों की अश्लील तस्वीरें

Thu, 11 Jun 2015 04:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने के आरोपी सुभाष सिन्हा के मोबाइल फोन से पुलिस को 30 लड़कियों की अश्लील फोटो मिली हैं। इस बीच बुधवार को सुभाष सिन्हा को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


उधर इस मामले में क्राइम ब्रांच के सिपाही द्वारा युवती को पिस्टल दिखाकर अश्लील फोटो खिंचाने के लिए बाध्य करने की जानकारी के बाद महकमे में हड़कंप मचा हुआ है।

फैशन इंस्टीट्यूट की छात्रा ने सुभाष पर अश्लील फोटो खींचकर शारीरिक संपर्क बनाने के लिए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए बीते दिन एडीजी महिला सम्मान प्रकोष्ठ सुतापा सान्याल से शिकायत की थी।
विज्ञापन


एडीजी ने एसएसपी एसटीएफ अमित पाठक से मामले की जांच करने और आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे जिसके बाद मंगलवार रात एसटीएफ की टीम ने सुभाष को गोल चौराहा के पास स्थित एक आइसक्रीम पार्लर के बाहर से दबोच लिया था।

पीड़िता की तरफ से सुभाष के खिलाफ विकासनगर थाना में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच महानगर इंस्पेक्टर संजय नाथ तिवारी को सौंपी गई है। इंस्पेक्टर का कहना है कि सुभाष गुडंबा में रहता है और विकासनगर के बालाजी कॉम्प्लेक्स में फोटो फ्रेम नाम से स्टूडियो चलाता है।

फोटाग्राफी के दौरान मौजूद रहता था सिपाही

सुभाष की करतूतों का भंडाफोड़ करने वाली युवती ने क्राइम ब्रांच के सिपाही रूपेंद्र शर्मा का नाम लेकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है।

रूपेंद्र राजधानी का चर्चित सिपाही है जिसे हाल ही में सर्विलांस सेल से क्राइम ब्रांच भेजा गया है। पीड़ित युवती ने एडीजी सुतापा सान्याल को बताया कि हुसैनगंज स्थित पीआर होटल के कमरे में सुभाष और मयंक जब उसकी व सहेली की फोटो खींच रहे थे,बेड पर रूपेंद्र शर्मा लेटकर दोनों को देख रहा था।

सुभाष ने कपड़े हटाकर अश्लील फोटो खींचने के लिए कहा तो उन्होंने विरोध कर दिया। इस पर सिपाही ने अपनी पिस्टल तानकर गोली मारने की धमकी दी।
युवती ने एसएसपी एसटीएफ अमित पाठक को सिपाही के बारे में बताया तो उन्होंने अपने मोबाइल फोन पर कुछ सिपाहियों के फोटोग्राफ दिखाए। युवती ने जिस सिपाही को पहचाना,वह रूपेंद्र शर्मा निकला।

एसएसपी एसटीएफ के मोबाइल पर फोटो मिलने के बाद युवती ने अपने मोबाइल फोन पर भी उसकी फोटो दिखाई। युवती ने बताया कि रूपेंद्र अक्सर फोटो शूट के दौरान मौजूद रहता था।

मंगलवार रात ही सिपाही का नाम सामने आने के बाद एसएसपी एसटीएफ ने डीआईजी आरके चतुर्वेदी को इसकी जानकारी दी। डीआईजी ने पीड़िता के बयान की कॉपी मंगाई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में जिस पुलिसकर्मी की भूमिका सामने आएगी तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

मोबाइल फोन की होगी फॉरेंसिक जांच

सुभाष के मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा। इससे कई राज पुलिस के सामने आएंगे। इंस्पेक्टर महानगर ने बताया कि सुभाष का युवती से संपर्क बीते 15-20 दिन से ही था।

उसके मोबाइल फोन पर कई लड़कियों के अश्लील फोटो मिले हैं। हो सकता है कि इन लड़कियों को भी सुभाष ब्लैकमेल कर रहा हो। फॉरेंसिक जांच से यह स्पष्ट हो जाएगा कि लड़कियों के फोटो सुभाष ने अपने मोबाइल फोन से खुद खींचे हैं या किसी ने व्हाट्सएप या सोशल मीडिया के अन्य माध्यम से उसके पास भेजे हैं।

फॉरेंसिक जांच में मोबाइल फोन से डिलीट की गई फोटो के बारे में भी जानकारी मिल जाएगी। इंस्पेक्टर ने कहा कि हो सकता है सुभाष लंबे अरसे से यह धंधा कर रहा हो और उसने कई लड़कियों की न्यूड फोटो खींचकर उन्हें ब्लैकमेल किया हो।
विज्ञापन

फोटो खिंचवाने आई थी,मॉडलिंग का झांसा दिया

युवती हजरतगंज स्थित एक फैशन इंस्टीट्यूट की छात्रा है और कुछ दिन पूर्व सुभाष के स्टूडियो में फोटो खिंचवाने आई थी। सुभाष ने युवती का चेहरा फोटोजनिक बताते हुए उसे अपनी बातों के जाल में फंसा लिया।

सुभाष ने कहा कि वह श्री आर्ट्स वेस्टर इंडिया फिल्म प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के लिए एड बनाता है। उसने युवती को एड फिल्मों के लिए मॉडलिंग का ऑफर देकर बुलाया और कई फोटो शूट किए।

इसके बाद उसने युवती को हुसैनगंज के होटल पीआर पैलेस में फुटवियर और ज्वैलरी के एड के बहाने न्यूड फोटो खींची और ब्लैकमेल करने लगा। उसने शारीरिक संपर्क न बनाने पर युवती की फोटो इंटरनेट पर डालकर बदनाम करने की धमकी दी।

युवती ने पुलिस को सुभाष से व्हाट्सएप और हाईक पर हुई चैटिंग के रिकार्ड उपलब्ध कराए हैं। युवती ने यह भी बताया कि सुभाष का साथी मयंक खुद को जोरियल एजेंसी का मालिक बताता था।

पुलिसकर्मियों के ऐसे घिनौने अपराध में लिप्त होना चिंताजनक है। इसकी गंभीरता से जांच कराई जाएगी। अगर सिपाही की भूमिका सामने आई तो प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जकी अहमद, आईजी जोन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें