फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाइव केडी कनेक्शन

Sat, 27 Jul 2013 09:48 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
कहने को तो ये महाशय शिक्षा विभाग में जिला स्तर के अधिकारी है, पर इनके कारनामों की चर्चा पूरे प्रदेश में होती है।
विज्ञापन


इनकी कार्यशैली और खुराफात पंचमतल तक को हिलाती रहती है। आलम यह है कि यह कभी-कभार ही आफिस में बैठते हैं। आजकल विभाग में इनको लेकर काफी चर्चा है।

चर्चा फाइव केडी कनेक्शन को लेकर है। बात कुछ दिन पहले की है। शहर में खबर उड़ी की शिक्षा विभाग के इस अफसर को पकड़ कर पांच कालीदास मार्ग यानी मुख्यमंत्री आवास ले जाया गया है।
विज्ञापन


वहां से इनकी गिरफ्तारी दिखाई जानी है। मीडिया से लेकर शिक्षा विभाग के अफसर तक सक्रिय हो गए। हरकोई पता लगाने में जुट गया कि मामला क्या है। जो खबर अंदर से छन कर आई उससे तो लोगों के हाथों से तोते उड़ गए।
विज्ञापन


बुलाया तो इस अफसर को नाराजगी के ही चले गया था। पर कलाकारी में माहिर इस अधिकारी ने वहां पहुंचते ही पैतरे बदल दिए। नाराजगी एक काम को लेकर थी।

वहां इस अधिकारी ने तुरंत काम का आश्वासन दिया, कहा मुझे तो पता ही नहीं था कि आप का काम है। फिर क्या था, गए थे डरे-सहमे और निकले तो हंसते हुए।

फाइव केडी पर इस अफसर ने जो आश्वासन दिया था, उसे पूरा भी कर दिया। अब विभाग में इस अफसर के फाइव केडी कनेक्शन की खूब चर्चा हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें