फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कनेक्टिंग उड़ान निरस्त, दुबई के विमान से उतारे 54 यात्री

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। जेद्दा से दुबई की कनेक्टिंग उड़ान निरस्त होने के कारण लखनऊ से दुबई वाया जेद्दा जाने वाले यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से विमान को रवाना होना था, लेकिन ऐन मौके पर कनेक्टिंग उड़ान के निरस्त होने की सूचना से टिकट निरस्त कर दिए गए। इससे 54 यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

सऊदी एयरलाइंस की जेद्दा की फ्लाइट एसवी-893 को रविवार तड़के ढाई बजे उड़ान भरनी थी। हालांकि, डेढ़ बजे यात्रियों को विमान से उतार दिया गया, जिससे हड़कंप मच गया। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक खाड़ी क्षेत्र में चल रहे तनाव के कारण जेद्दा से दुबई की कनेक्टिंग फ्लाइट एसवी-588 को अचानक रद्द किया गया। इस कारण लखनऊ से जेद्दा की उड़ान के टिकट निरस्त कर यात्रियों को एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। कनेक्टिंग फ्लाइट निरस्त किए जाने के संबंध में एयरलाइन ने कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया।

उधर, उड़ान अचानक निरस्त किए जाने के फैसले पर यात्रियों ने भारी नाराजगी जताई। उनका कहना था कि न तो समय रहते यात्रा निरस्त किए जाने की सूचना दी गई और न ही उनके सफर की वैकल्पिक व्यवस्था की गई। रिफंड भी नहीं मिला। एयरलाइन के अधिकारियों ने रिफंड करने का आश्वासन दिया, जिसके बाद यात्री घर लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें