रायबरेली। सांसद राहुल गांधी व वायनाड सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को संभल जाने से रोकने के विरोध में जिला व शहर कांग्रेस कांग्रेस कमेटी ने शहीद चौक पर कैंडल जलाकर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने शहीद चौक पहुंचकर प्रदेश सरकार के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष पंकज तिवारी ने कहा कि सांसद राहुल गांधी व प्रियंका गांधी को गाजीपुर बार्डर पर अलोकतांत्रिक तरीके से रोका जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। राहुल गांधी न सिर्फ सांसद हैं बल्कि नेता प्रतिपक्ष लोकसभा भी है।
भाजपा सरकार ने उन्हें जबरन रोक कर यह साबित कर दिया है कि सरकार संभल की घटना का सच देश और दुनिया से छिपाना चाहती है। कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों को न्याय मिलने तक अपना संघर्ष जारी रखेगी। इस मौके पर शहर अध्यक्ष धीरज श्रीवास्तव, विजयशंकर अग्निहोत्री, राजकुमार दीक्षित, अजीत सिंह, सूर्य कुमार बाजपेई, सुनील प्रताप भदौरिया आदि उपस्थित रहें।