फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: राहुल गांधी की सदस्यता बहाली के लिए सड़कों पर उतरे कांग्रेसी, भाजपा को दी चेतावनी

Fri, 07 Jul 2023 08:35 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

गुजरात हाईकोर्ट के राहुल गांधी की सदस्यता संबंधी फैसले के बाद यूपी के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश भर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह आंदोलन निरंतर चलता रहेगा। 
विज्ञापन
Rahul Gandhi - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की सदस्यता बहाली और भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेसियों ने शुक्रवार को प्रदेश भर में प्रदर्शन किया। साथ ही भाजपा सरकार को चेतावनी दी कि संविधान को खत्म करने की साजिश बंद नहीं की गई तो निरंतर आंदोलन चलाया जाएगा।

विज्ञापन


कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा के षड्यंत्र के खिलाफ जनता एकजुट होने लगी है, यही वजह है कि वह विपक्षी नेताओं पर प्रहार कर रही है। लखनऊ में कमेटी के अध्यक्ष, पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी के नेतृत्व में एकत्र कांग्रेसी पार्टी कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए आगे बढ़े। वे बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा हजरतगंज जा रहे थे कि पुलिस ने बैरीकेडिंग कर सबको रोक लिया। सभी को हिरासत में लेकर बस से ईको गार्डेन ले जाया गया, जिन्हें देर शाम छोड़ दिया गया।

इस मौके पर खाबरी ने कहा कि भाजपा का लोकतंत्र व संविधान से विश्वास उठ चुका है। वह हर अलोकतांत्रिक कदम उठा रही है। कांग्रेस पार्टी भाजपा के किसी भी अलोकतांत्रिक और संविधान विरोधी कृत्य का सड़क से लेकर सदन तक विरोध और संघर्ष करेगी। प्रदर्शन में शिव पांडेय, दिनेश कुमार सिंह, अनिल यादव, अनस रहमान, आर्यन मिश्रा, मो. शमीम, प्रभाकर मिश्रा, नितांत सिंह, सोमेश सिंह चैहान, उपेंद्र द्विवेदी आदि शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें