प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने फैसला किया है कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को गैरकानूनी ढंग से जेल भेजने के खिलाफ पार्टी अभियान चलाएगी। हर गांव और मोहल्ले में इस बात को ले जाएंगे और लोगों की सेवा का कार्य जारी रखेंगे।
कांग्रेस की विधायक दल की नेता आराधना मिश्रा मोना ने कहा कि लल्लू की जमानत याचिका सेशन कोर्ट से खारिज कर दी गई है। हमें न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है। प्रदेश अध्यक्ष लल्लू को इंसाफ मिलेगा।
मोना ने कहा कि लाखों जरूरतमंदों तक भोजन और राशन पहुंचाने वाले और हजारों मजदूरों को उनके घरों तक लाने वाले लल्लू का आखिर अपराध क्या है। क्या गरीबों और मजलूमों की मदद करना अपराध है।
सेवा कार्य से बौखलाई योगी सरकार ने महासचिव प्रियंका गांधी के निजी सचिव समेत कांग्रेस के 90 से अधिक नेताओं के ऊपर फर्जी मुकदमे दर्ज कराए हैं।