यूपी के कांग्रेसियों को अब हाईकमान के फैसले का इंतजार है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर की अध्यक्षता में गठित स्टेट इलेक्शन कमेटी ने सूबे की सभी 403 विधानसभा सीटों के लिए प्रत्याशियों के पैनल फाइनल कर दिए हैं।
इसे सेंट्रल स्क्रीनिंग कमेटी को भेज दिया गया है। प्रत्याशियों के नाम पर मुहर भी हाईकमान को ही लगानी है। इसके बाद ही प्रत्याशियों की घोषणा होगी।
कांग्रेस विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी से गठबंधन करेगी या नहीं, इस पर भी फैसला कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ही लेना है। हालांकि सूबे के नेता गठबंधन को लेकर शुरू से ही इन्कार करते रहे हैं। इसकी मुख्य वजह दबाव की राजनीति है। यह दबाव सीटों की संख्या बढ़ाने के लिए बनाया जा रहा है। कांग्रेस चाहती है कि उसे गठबंधन में सम्मानजनक सीटें मिल जाएं।