फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बसपा की जमीन हड़पने की कोशिश में कांग्रेस'

Tue, 05 Aug 2014 02:39 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश की राजनीति में कम सक्रिय नजर आ रही कांग्रेस अंदर ही अंदर जाल बुन रही है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुसूचित जाति विभाग के नवनियुक्त पदाधिकारियों की पहली बैठक सोमवार को कांग्रेस मुख्यालय में हुई।
विज्ञापन


जिसमें प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि अब क्षेत्रों में जाकर अनुसूचित जाति के बीच भावनात्मक रिश्ता बनाना है।

बसपा का नाम लिए बगैर खत्री ने कहा, अनुसूचित जाति के लोगों को कुछ लोग गुमराह कर रहे हैं लेकिन यह वर्ग उनके साथ खुश नहीं है। मतलब अब कांग्रेस का मकसद बसपा का वोट बैंक हथियाना है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

प्रदेश के विकास के आकड़े झूठे

निर्मल खत्री ने कहा कि हम सभी को एक बार फिर इस वर्ग को अपनी तरफ जोड़ने का काम करना है। प्रदेश में जो विकास के आंकड़े बताए जा रहे हैं वह दिख नहीं रहे हैं।

आज आर्थिक और सामाजिक विषमता एवं विकास की चुनौती सामने खड़ी है। इसके लिए दलित नेतृत्व की संख्या में वृद्धि करना है। प्रदेश के दलित वर्ग को कांग्रेस के पक्ष में करना होगा।

इस मौके पर विभाग के प्रान्तीय चेयरमैन भगवती प्रसाद चौधरी ने नवगठित कमेटी के पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा, आज प्रदेश का दलित वर्ग खुद को ठगा महसूस कर रहा है। सबसे ज्यादा उत्पीड़न दलित वर्ग का हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें