फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस आज करेगी जंबो प्रदेश कमेटी का एलान, 1300 पीसीसी सदस्यों की होगी घोषणा

Tue, 13 Mar 2018 02:04 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस मंगलवार को करीब 1300 सदस्यों वाली जंबो प्रदेश कमेटी की घोषणा करेगी। इसके साथ ही यूपी के 165 अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) सदस्यों के नाम भी जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन


दिल्ली में 17-18 मार्च को होने वाले राष्ट्रीय महाधिवेशन में प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) सदस्यों के अलावा एआईसीसी के सदस्य हिस्सा लेंगे। चुनाव होने के बावजूद अभी तक इनके नाम घोषित नहीं किए गए थे।

सूत्रों के मुताबिक, राष्ट्रीय महाधिवेशन को देखते हुए अब र्हाईकमान ने आनन-फानन दोनों ही कमेटियों के नाम तय कर दिए हैं। पीसीसी में कुल 1300 सदस्य हैं। चूंकि, प्रत्येक 8 पीसीसी सदस्य पर एक एआईसीसी सदस्य होता है। इस हिसाब से यूपी से एआईसीसी में 165 सदस्य जाएंगे।
विज्ञापन


 दस हजार सदस्य लेंगे हिस्सा
राष्ट्रीय महाधिवेशन में देशभर से कुल 10 हजार सदस्य हिस्सा लेंगे। यही सदस्य ऑल इंडिया कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के 12 सदस्यों का चुनाव करेंगे। सीडब्ल्यूसी में कुल 24 सदस्य होते हैं, जिनमें 12 सदस्यों का चुनाव होता है और इतने ही सदस्य मनोनीत होते हैं। राहुल गांधी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह महाधिवेशन हो रहा है, जिसमें उन्हें अपनी मनपसंद ‘कैबिनेट’ बनाने का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें