फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 'वोट चोरी करके जीते पीएम मोदी...' अजय राय बोले- कौशल राज शर्मा ने कराई वोट चोरी; इनाम में मिली दिल्ली

Thu, 21 Aug 2025 02:58 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

कांग्रेस प्रदेश अजय राय ने प्रेस वार्ता करके सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी वोट चोरी करके जीते हैं। तत्कालीन कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने वोट चोरी कराई। इनाम में उन्हें दिल्ली बुला लिया गया है। 
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अजय राय ने प्रेस वार्ता की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में गुरुवार को मॉल एवेन्यू स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने प्रेस वार्ता कर सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पार्टी की ओर से 23 अगस्त से न्याय योद्धा बनाए जाएंगे। इसके लिए कार्यशाला होगी। न्याय योद्धा विभिन्न स्थानों पर फर्जी मुकदमे में फंसाए गए लोगों की मदद करेंगे। वोट चोरी भी रोकेंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद वोट चोरी करके जीते हैं। यही वजह है कि वाराणसी में सात राउंड के बाद बेवसाइट पर अपडेशन बंद किया गया था। अब दोबारा इस तरह का खेल नहीं हो पाएगा। उसके लिए पुख्ता रणनीति बनाई जा रही है। आरोप लगाया कि वाराणसी में तत्कालीन कमिश्नर कौशल राज शर्मा ने वोट चोरी कराई। अब उन्हें इसका इनाम मिला है और वो दिल्ली पहुंच गए हैं। 

अधिवक्ताओं की समस्याओं को लेकर भी आंदोलन चलाया जाएगा

राय ने आगे कहा कि आगरा में वोट चोरी करने का विरोध करने पर महानगर अध्यक्ष अमित सिंह व अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी गई है। इन सभी को न्याय दिलाने के लिए कार्य किया जाएगा। इसी तरह अधिवक्ताओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर भी आंदोलन चलाया जाएगा। खाद को लेकर किसान परेशान हैं। यह प्रदेश सरकार की नाकामी है। राज्यपाल को ज्ञापन भेज रहे हैं। जल्द ही पूरे प्रदेश में खाद की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें