फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को स्थाई जेल भेजा गया, कोरोना जांच में निगेटिव आई रिपोर्ट

Thu, 21 May 2020 03:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद गुरुवार को उन्हें स्थाई जेल शिफ्ट कर दिया गया।

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार शाम को आगरा में गिरफ्तार किए गए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, उपाध्यक्ष प्रदीप माथुर व पूर्व एमएलसी विवेक बंसल को कोर्ट ने साढ़े चार बजे 20-20 हजार के निजी मुचलके पर 16 जुलाई तक के लिए अंतरिम जमानत पर रिहा कर दिया गया था लेकिन इसके तुरंत बाद लखनऊ पुलिस ने लल्लू को गिरफ्तार कर लिया। जिस पर यूपी के अलग-अलग जिलों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


दरअसल, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रवासी श्रमिकों को उनके घरों तक पहुंचाने के लिए 1000 बसों का इंतजाम किया था। जिसकी सूची राज्य सरकार को सौंपी गई थी। इस सूची में अनियमितता पाई गई जिसके आधार पर अजय कुमार लल्लू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें