फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्रदेश सरकार की घोषणाएं सिर्फ कागजों पर'

Mon, 03 Mar 2014 09:26 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने रविवार को एक बार फिर प्रदेश की सपा सरकार पर निशाना साधा।
विज्ञापन


उसने कहा कि मुख्यमंत्री ने अब तक जितनी भी घोषणाएं की हैं वह मात्र कागजों तक ही सीमित हैं।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस वे अधर में लटका है। मेट्रो रेल अभी केवल कागजों पर ही दौड़ रही है।

कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता डॉ. हिलाल अहमद ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया था लेकिन उस वादे का क्या हुआ?
 
प्रदेश में आर्थिक विकास व पूंजी निवेश न होने के कारण बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है।

प्रदेश में गरीबी उन्मूलन से संबंधित कोई भी कार्यक्रम सपा न तो स्वयं चला रही है और न ही केंद्र की यूपीए सरकार द्वारा भेजे गए धन का सदुपयोग कर रही है।

मुलायम सिंह यादव गुजरात के दंगे को तो याद करते हैं लेकिन प्रदेश के तमाम शहरों में जिस प्रकार से दंगे हुए उसे भूल जाते हैं।

मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ितों के शिविरों में जो बदसुलूकी हुई उसे भी सरकार याद नहीं करती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें