फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: कांग्रेस ने जारी किया अपना घोषणापत्र, देखें क्या हैं वादे

Thu, 09 Feb 2017 06:35 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 18
कांग्रेस ने जारी क‌िया घोषणापत्र
कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया। इसमें  किसानों का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ को लागू करवाने का वादा किया गया है।

कांग्रेस ने बिहार में नीतीश कुमार की तर्ज पर यूपी में भी कक्षा नौ से 12 तक की छात्राओं को मुफ्त साइकिल देने की बात कही है। पुलिस विभाग में सुधार के लिए प्रकाश सिंह के मामले में सुप्रीम कोर्ट के दिए निर्देशों का पालन कराया जाएगा।

प्रदेश कांग्रेस दफ्तर में राष्ट्रीय महासचिव एवं यूपी प्रभारी गुलाम नबी आजाद, प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, सलमान खुर्शीद, शीला दीक्षित, निर्मल खत्री व अशोक गहलोत ने घोषणा पत्र जारी किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर ने अगले पांच वर्षों में पचास लाख नौकरियां देने का वादा किया।

इसमें पंचायतों में महिलाओं को 50 फीसदी आरक्षण, महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन तथा  लघु उद्योगों व स्वरोजगार के लिए आसान कर्ज की सुविधा मुहैया कराने की बात कही गई है।
विज्ञापन

2 of 18
घोषणापत्र
युवाओं के लिए शुरू होगा कौशल व रोजगार मिशन
प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि युवा व युवतियों को प्रशिक्षित करने के लिए उत्तर प्रदेश कौशल और रोजगार मिशन शुरू किया जाएगा। पांच साल में 50 लाख युवाओं व युवतियों को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। मंडी प्रणाली में सुधार के साथ ही खाद वितरण प्रणाली को बेहतर बनाया जाएगा।

कृषि मूल्य आयोग की होगी स्थापना
कांग्रेस ने घोषणा पत्र में कृषि मूल्य आयोग बनाने की बात कही है। इसके जरिए किसानों को उनकी फसल का केंद्र सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक मूल्य दिलाया जाएगा। इसके साथ ही किसान समर्थन योजना की भी शुरुआत की जाएगी।

इसमें सामुदायिक किसानी के माध्यम से इनपुट व आउटपुट पूलिंग शामिल होगी। इससे किसानों को उपज की बिक्री में मदद मिलेगी। खेतिहर मजदूरों के लिए न्यूनतम मजदूरी कानून को सुनिश्चित किया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 18
अल्पसंख्यकों को रोजगार शुरू करने में मदद
कांग्रेस ने अल्पसंख्यकों को भी रिझाने की कोशिश की है। अल्पसंख्यक वर्ग के युवाओं और महिलाओं को खुद का व्यवसाय शुरू करने के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की जाएगी। इसके तहत एक उद्यमिता कोष बनाया जाएगा। इसमें दो लाख रुपये तक का कर्ज कम ब्याज पर दिया जाएगा।

कांवड़ियों के लिए ‘आस्था पथ’
कांग्रेस ने कांवड़ यात्रा के लिए अलग से ‘आस्था पथ’ बनाने की बात कही है। इसे कांवड़ यात्रा मार्ग के समानांतर बनाया जाएगा। जायरीन भी उर्स के दौरान इन सड़कों का उपयोग कर सकेंगे।

हर जिले में खुलेंगे तीन महिला थाने
कांग्रेस ने प्रत्येक जिले में तीन महिला थाना खोलने की बात कही है। इसमें सभी पुलिस कर्मी महिलाएं रहेंगी। आपराधिक हिंसा के पीड़ितों के लिए आपराधिक अपघात मुआवजा बोर्ड की स्थापना की जाएगी। नफरत फैलाने वाले अपराधों के खिलाफ एक नया कानून लाया जाएगा। जेल सुधार पर भी काम किया जाएगा।

4 of 18
150 दिन के रोजगार की गारंटी
सूबे में 150 दिन का रोजगार गारंटी कानून लागू किया जाएगा। इसके जरिए सभी लोगों को 150 दिन का रोजगार मुहैया कराया जाएगा। हर परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने का वादा भी कांग्रेस ने किया है।

कन्या सशक्तीकरण योजना होगी लागू
कांग्रेस ने कन्या सशक्तीकरण योजना लागू करने का वादा किया है। 18 वर्ष की आयु पूरी करने पर लड़की को 50 हजार से एक लाख रुपये तक मिलेंगे।

तीन भाषाओं में छपवाया घोषणा पत्र
कांग्रेस ने हिंदी, अंग्रेजी व उर्दू में घोषणा पत्र छपवाया है। गुलाम नबी आजाद ने बताया कि प्रदेशवासियों के बीच घोषणा पत्र बंटवाया जाएगा ताकि उन्हें पता चले कि कांग्रेस की सरकार बनी तो वह उनके लिए क्या-क्या करेगी।
विज्ञापन

5 of 18
घोषणापत्र
समाज को बांटने वालों के खिलाफ लड़ाई : आजाद
प्रदेश प्रभारी गुलाम नबी आजाद ने कहा कि हमारा मुकाबला उन ताकतों से है जो वोट के लिए समाज को बांटते हैं। कांग्रेस व समाजवादी पार्टी मिलकर प्रदेश में सामाजिक सुधार, सद्भाव, भाईचारा व एकता को कायम रखने के लिए काम करेगी। आपराधिक व असामाजिक तत्वों से सूबे को महफूज रखेंगे। समाज के हरेक वर्ग को बराबरी का हक दिलाएंगे।

होमगार्ड को दिलाएंगे हक : राज बब्बर
प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर ने कहा कि होमगार्डों को उनका हक दिलाया जाएगा। इनकी समस्याएं दूर करने के लिए जरूरत पड़ी तो आयोग भी बनाया जाएगा। सरकार व आम जनता के बीच की दूरी कम की जाएगी।

ट्रिपल तलाक के मुद्दे पर भाजपा को घेरा
पत्रकारों द्वारा ट्रिपल तलाक पर प्रश्न पूछे जाने पर गुलाम नबी आजाद ने कहा कि भाजपा को चुनाव के समय ही ऐसे मसले याद आते हैं। खुद सुप्रीम कोर्ट कह चुका है कि चुनाव में धर्म की बात नहीं होनी चाहिए। इसके बावजूद बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में कुछ आपत्तिजनक चीजें रखी हुई हैं। चुनाव आयोग को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन

6 of 18
ये रहे घोषणा पत्र के वादे...
विज्ञापन

7 of 18
घोषणापत्र
आगे देखें...

8 of 18
घोषणापत्र
आगे देखें क्या हैं कांग्रेस के वादे...

9 of 18
घोषणापत्र
आगे देखें...

10 of 18
घोषणापत्र
आगे देखें...

11 of 18
घोषणापत्र
आगे देखें...

12 of 18
घोषणापत्र - फोटो : amar ujala
आगे देखें...

13 of 18
घोषणापत्र
आगे देखें...

14 of 18
घोषणापत्र
आगे देखें...

15 of 18
घोषणापत्र
घोषणापत्र...

16 of 18
घोषणापत्र
आगे देखें...

17 of 18
घोषणापत्र
आगे देखें...
विज्ञापन

18 of 18
घोषणापत्र
कांग्रेस के घोषणापत्र में आख‌िर में ल‌िखा है क‌ि ये हमारे गठबंधन की सोच है और यूपी के लोग हमें भरोसा देंगे तो हम जरूर कामयाब होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें