फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव: तीसरे चरण में सिद्घू भी होंगे कांग्रेस के स्टार प्रचारक

Mon, 30 Jan 2017 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
राहुल गांधी व नवजोत ‌सिंह सिद्घू
विज्ञापन
यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह भी कांग्रेस के लिए वोट मांगेंगे। कांग्रेस ने चुनाव आयोग को तीसरे चरण के स्टार प्रचारकों की सूची सौंप दी है।
विज्ञापन


इसमें श्रीप्रकाश जायसवाल, मीम अफजल समेत कई नए चेहरे हैं। दूसरे चरण के स्टार प्रचारकों में से कई को हटाकर नए नाम शामिल किए गए हैं।

सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मनमोहन सिंह, प्रियंका वाड्रा, गुलाम नबी आजाद, प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर व फिल्म स्टार नगमा तीसरे चरण के स्टार प्रचारकों की सूची में भी शामिल हैं।
विज्ञापन

दूसरे चरण के लिए ये होंगे स्टार प्रचारक

दूसरे चरण के स्टार प्रचारक दिग्विजय सिंह, कैप्टन सतीश शर्मा, पूर्व क्रिकेटर अजहरुद्दीन, सलीम शेरवानी, ओबेदुल्ला आजमी, डॉ. शकील अहमद खान, इमरान किदवई व के. राजू तीसरे चरण के स्टार प्रचारकों की सूची में नहीं हैं।

तीसरे चरण के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री, राजीव शुक्ला, बाहुबली रिजवान जहीर, बृजराज खाबड़ी व अविनाश पांडेय की वापसी हो गई है।

दूसरे चरण की सूची में शामिल नहीं थे। पहले चरण की सूची में शामिल ज्यादातर नेताओं को तीसरे चरण की सूची में भी जगह मिली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें