फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनरेगा घोटाले पर कांग्रेस ने सपा पर बोला हमला

Mon, 24 Feb 2014 08:55 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
मनरेगा घोटाले पर कांग्रेस ने सपा सरकार पर हमला बोल दिया है। कांग्रेस ने कहा कि बसपा के ही नक्शेकदम पर चलते हुए सपा सरकार भी इस भ्रष्टाचार में लिप्त रही।
विज्ञापन


अपने चहेते अधिकारियों को पूरी तरह बचाने की कोशिश की, लेकिन हाईकोर्ट व सुप्रीम कोर्ट ने मनरेगा में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले में प्रदेश सरकार को कोई राहत नहीं दी।

मजबूरन सपा सरकार को मनरेगा की सीबीआई जांच कराने के लिए बाध्य होना पड़ा। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. हिलाल नकवी ने कहा कि सीबीआई जांच होने से इस बात की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के साथ कई नेता भी इस धांधली में फंसेंगे। कांग्रेस मांग करती है कि मनरेगा घोटाले की जांच का दायरा बढ़ाया जाए।

इसमें मौजूदा सपा सरकार के कार्यकाल की भी जांच कराई जाए। यदि ऐसा हुआ तो निश्चित रूप से और बड़ा घोटाला सामने आएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें