फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में कांग्रेसियों ने 35 रुपये में बेचा पेट्रोल, बोतलों में भरकर ठेले पर लगाई दुकान, तस्वीरें

Sun, 17 Sep 2017 09:10 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच कांग्रेसियों ने लखनऊ में ठेले पर बोतलों में सस्ता पेट्रोल बेच कर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। रविवार को कांग्रेसियों ने विधानभवन के सामने पीएम मोदी के जन्मदिन पर बोतलों में पेट्रोल भरकर ठेला लगाया।

प्रदेश कांग्रेस के सचिव शैलेंद्र तिवारी बब्लू ने कहा कि इस समय पूरे विश्व में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल हमारे देश में बिक रहा है। युवा कांग्रेस नेताओं ने करीब 30 लीटर पेट्रोल व 20 लीटर डीजल सस्ती दरों पर बेचा।
विज्ञापन

2 of 5
पेट्रोल 35 रुपये प्रति लीटर व डीजल 28 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचा गया। कांग्रेसी नेताओं ने कहा कि भाजपा सिर्फ पूंजीपतियों को लाभ पहुंचा रही है। जबकि, सरकार को पेट्रोल व डीजल पर सभी करों को हटाकर केवल जीएसटी लगाना चाहिए। अभी तो ‘एक देश एक कर’ का नारा खोखला साबित हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
पेट्रोल - फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि इस समय अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतें सबसे निचले स्तर पर हैं।

4 of 5
...लेकिन भारत में लगभग सभी शहरों में पेट्रोल की कीमतें 70 रुपये से ऊपर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूपीए सरकार में जब भी पेट्रोल की कीमतें बढ़ी तत्कालीन विपक्ष जमकर विरोध किया। लेकिन अब जब भाजपा सत्ता में है तो कोई मंत्री इस पर बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें