उन्नाव कांड की पीड़िता की बीती रात दिल्ली में मौत के बाद सियासी पारा चढ़ गया है। मृत पीड़िता के परिवारीजनों को इंसाफ दिलाने के लिए एक ओर जहां पूर्व सीएम अखिलेश यादव विधानसभा के सामने धरने पर बैठे हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी लखनऊ में बीजेपी कार्यालय के सामने एकत्र होकर प्रदर्शन किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
विधानसभा के सामने प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद कांग्रेसी विधानसभा के गेट नंबर एक पर पहुंचकर धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। कांग्रेस एमएलसी दीपक समेत अन्य कांग्रेसियों पर पुलिस ने लाठियां बरसाईं।
विज्ञापन
3 of 6
पीड़िता की मौत के बाद प्रदर्शन करते कांग्रेसी
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेसी विधान भवन के सामने से हटकर जीपीओ गांधी प्रतिमा तक पहुंच गए।
4 of 6
बीजेपी कार्यालय पर सुरक्षा बढ़ी
- फोटो : अमर उजाला
बीजेपी कार्यालय पर सुरक्षा बढ़ाई गई।
विज्ञापन
5 of 6
लाठी चार्ज करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने लाठी चार्ज किया जिससे कई कार्यकर्त्ता घायल भी हो गए। वहीं इस मामले में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने ट्वीट कर कहा है कि हम बेटियों के खिलाफ अन्याय नहीं सहेंगे। उन्होंने ट्वीट किया- 'उन्नाव कि बेटी को न्याय दिलाने व सरकार के ग़ैर जिम्मेदाराना रवैये के खिलाफ कॉंग्रेस पार्टी का जीपीओ, विधानसभा, भाजपा प्रदेश मुख्यालय का घेराव व धरना जारी हैं। बेटियों के खिलाफ अन्याय नहीं सहेंगे, मुख्यमंत्री जी लाठी-गोली जो चलवाना हैं चलवा दो हमारा कार्यकर्ता डरने वाला नहीं।'