फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: यूपी में अनुसूचित जाति के लोगों पर हो रहा अत्याचार, वो सिंह उठाकर नहीं जी पाते, बोले कांग्रेस सांसद

Wed, 05 Mar 2025 04:24 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि यूपी में अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार हो रहा है। वो सिर उठाकर नहीं जी पाते हैं। सरकार उन्हें सुरक्षा देने में असमर्थ है।
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष और सांसद तनुज पुनिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अनुसूचित जाति के लोगों पर अत्याचार बढ़ रहा है। आज वह सिर उठाकर जी नहीं पाते हैं। मथुरा, मेरठ और बिजनौर की घटना बताती है कि सरकार अनुसूचित जाति के लोगों को सुरक्षा देने में असमर्थ है।

विज्ञापन


मेरठ में शादी में अनुसूचित जाति के लोगों पर हमला हुआ है। भाजपा का झंडा लगाकर आए थे। कड़ी कार्रवाही नहीं हुई। सरकार ने अपराधियों को खुली छूट दे रखी है। अनुसूचित जाति के लोगों को दबाकर रखना चाहती है।

उन्होंने कहा कि 69000 शिक्षक भर्ती में भी गड़बड़ी की गई। आरक्षित वर्ग को नौकरी से वंचित रखा गया। सरकार पिछड़े, वंचित को नौकरी से दूर रखना और शोषण करना चाहती है इसीलिए जाति जनगणना की मांग की जा रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस भ्रष्टाचार के खिलाफ है। पुलिस के द्वारा किए जा रहे अत्याचार के खिलाफ भी कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है। नेशनल क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो के 2023 के आंकड़े बताते हैं कि प्रदेश में किस तरह अपराध बढ़ा है। यही वजह है कि 2024 का आंकड़ा नहीं जारी किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें