फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: अमेठी सांसद किशोरी लाल बोले- भगवान राम ने भाजपा को सजा दी, उनकी नैतिक हार हुई है

Mon, 10 Jun 2024 03:21 PM IST
ishwar ashish एएनआई, रायबरेली

सार

अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि भाजपा के लोग अहंकार में कहते थे कि वो राम को लाए हैं पर राम तो हमेशा ही थे। इस चुनाव में भगवान राम ने उन्हें सजा दी है।
विज्ञापन
अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरी लाल शर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी के सांसद किशोरी लाल शर्मा ने कहा कि भले ही भाजपा ने सरकार बना ली हो पर भाजपा की नैतिक हार हो चुकी है। वो अबकी बार 400 पार की बात करते थे लेकिन उससे काफी पीछे रह गए हैं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भगवान राम ने भाजपा के लोगों को सजा दी है। इन लोगों ने भगवान राम को चुनाव की वस्तु बना दिया था और अहंकार में राम को लाने की बात कहते थे। राम तो विश्व के कण-कण में हैं। भगवान राम थे, हैं और हमेशा रहेंगे। राम लाने वाली वस्तु नहीं हैं वो कण-कण में थे, हैं और रहेंगे।

उन्होंने कहा कि हम हमारे नेता राहुल गांधी के साथ मिलकर अपने क्षेत्र का विकास करते रहेंगे।



भाजपा ने चुनाव से पहले अपने दम पर 370 और एनडीए के साथ 400 सीटें जीतने का दावा किया था पर ऐसा नहीं हो सका और केंद्र में भाजपा को सरकार बनाने के लिए सहयोगी दलों से मदद लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें