कौहार स्थित बंद पड़ी सम्राट साइकिल फैक्ट्री परिसर में मंगलवार दोपहर आयोजित भाजपा की जनसभा से पहले जिले में सियासी हलचल तेज हो गई है।
स्मृति के आगमन से तीन दिन पूर्व कांग्रेस को अलविदा कहने वाले पूर्व विधायक व राज्य भंडारण निगम के चेयरमैन रह चुके जंग बहादुर सिंह सहित तीन पूर्व ब्लॉक व कई ग्राम प्रधानों ने भाजपा का दामन थाम लिया।
जंग बहादुर सिंह के साथ भाजपा जॉइन करने वालों में जिला पंचायत सदस्य नेहा सिंह व कृष्ण चौरसिया, अमेठी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख घनश्याम चौरसिया व जगत नारायण मौर्य, गौरीगंज के पूर्व ब्लॉक प्रमुख शिवशंकर, पूर्व उप ब्लॉक प्रमुख विद्या तिवारी, पूर्व डीडीसी सुभाष पांडेय व साहेबदीन कोरी के अलावा 53 मौजूदा ग्राम प्रधान, 31 पूर्व प्रधान, 20 बीडीसी व 25 पूर्व बीडीसी के अलावा करीब डेढ़ सौ लोग शामिल रहे।