कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने आरोप लगाया कि महाकुंभ के लिए आवंटित बजट में भ्रष्टाचार हो रहा है। वहां पर अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। मौनी अमावस्या के पहले सरकार सारे इंतजाम पूरे करे।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय एवं सांसद उज्जवल रमण सिंह ने कांग्रेस मुख्यालय में प्रेसवार्ता कर महाकुंभ में अव्यवस्था होने का आरोप लगाया। कहा कि महाकुंभ के नाम पर आवंटित बजट में भ्रष्टाचार हो रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने मांग की कि मौनी अमावस्या पर होने वाले स्नान से पहले सरकार सभी तैयारी पूरी करे। तीन फरवरी के बाद कांग्रेस नेता महाकुंभ में डुबकी लगाने जाएंगे।
प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि महाकुंभ में आग लगने के बाद सांसद उज्जवल रमण सिंह के नेतृत्व में पार्टी का प्रतिनिधि मंडल मौके पर गया था। महाकुंभ में श्रद्धालुओं और साधु संतों को बदइंतजामी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
वहीं इस दौरान डॉ मनीष श्रीवास्तव, अंशू अवस्थी , प्रियंका गुप्ता, सचिन रावत, सुधा मिश्रा मौजूद रहे। मुख्यालय में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई।