फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी में बिना टोल टैक्स दिए ही गुजर गई प्रियंका गांधी वाड्रा के काफिले की गाड़ियां

Sat, 30 Mar 2019 03:49 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाराबंकी
विज्ञापन
बाराबंकी के अहमदपुर टोल टैक्स का एक दृश्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा यूपी के तीन दिवसीय दौरे पर थीं। शुक्रवार रात जब उनका काफिला बाराबंकी से होकर गुजरा तो कांग्रेसियों ने नियम-कानून की बिल्कुल भी परवाह नहीं की। उनके काफिले की गाड़ियां बिना टोल टैक्स दिए ही गुजर गईं। प्रियंका शुक्रवार को अयोध्या दौरे पर थीं और बाराबंकी होकर लखनऊ वापस लौट रही थीं।

विज्ञापन


प्रियंका गांधी के काफिले में एसपीजी सुरक्षा के अलावा कई अन्य गाड़ियों में पार्टी नेता व कार्यकर्ता सवार थे। अहमपुर टोल प्लाजा पर काफिले की गाड़ियां बिना टोल टैक्स दिए ही आगे बढ़ गईं। काफिले में करीब 25 गाड़ियां थीं जिनमें से 10 से 12 गाड़ियां पार्टी कार्यकर्ताओं की थीं।

टोल प्लाजा प्रबंधक के अनुसार, टोल टैक्स न देने से करीब 12 सौ रुपये का नुकसान हुआ। दरअसल, पूर्वी उत्तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने के बाद से ही प्रियंका लगातार यूपी का दौरा कर रही हैं और चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से फीडबैक ले रही हैं।
विज्ञापन


27 मार्च को वह अमेठी दौरे पर थीं। 28 को अपनी मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में रहीं और 29 मार्च को अयोध्या से वह बाराबंकी होकर लौट रही थीं।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें