फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow: किसान आंदोलन को दबाने की पैतरेबाजी बेनकाब, प्रमोद तिवारी बोले- अलोकतांत्रिक कार्रवाई कर रही सरकार

Thu, 15 Jun 2023 06:14 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

प्रमोद तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार अलोकतांत्रित तरीके से कार्रवाई कर रही है। ट्विटर के सह संस्थापक रहे जैक डोर्सी ने अपने साक्षात्कार में भारत समेत दुनिया के दो- तीन अन्य राष्ट्रों द्वारा अभिव्यक्ति की आजादी पर लगातार कुठाराघात के कड़वे सच का बयान किया है।
विज्ञापन
प्रमोद तिवारी, राज्यसभा सांसद - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि मोदी सरकार अलोकतांत्रित तरीके से कार्रवाई कर रही है। ट्विटर के सह संस्थापक रहे जैक डोर्सी ने अपने साक्षात्कार में भारत समेत दुनिया के दो- तीन अन्य राष्ट्रों द्वारा अभिव्यक्ति की आजादी पर लगातार कुठाराघात के कड़वे सच का बयान किया है। यह कड़वी सच्चाई एक साल से अधिक चले किसान आंदोलन को दबाने की मोदी सरकार की पैतरेबाजी को बेनकाब करती है। 

विज्ञापन

भाजपा सरकार ने सिर्फ एक पूंजीपति का हित साधने की जिद में लम्बे समय तक चले किसान आंदोलन में साढ़े सात सौ से अधिक अन्नदाताओं की भी परवाह नही की। वह किसानों को उनकी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य की गारण्टी का कानून देने से कतरा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें