कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने भाजपा पर वार किया है। उन्होंने कहा कि कॉर्पोरेट जगत का टैक्स 30 प्रतिशत से घटाकर 22 प्रतिशत करने से जाहिर हो गया है कि मोदी सरकार को आम व्यापारी, उद्यमी और छोटे-मझोले किसानों की कोई चिंता नहीं है। निम्न व मध्य वर्ग से पैसा लेकर कॉर्पोरेट जगत को छूट दी जा रही है। इससे यह साबित है कि मोदी सरकार को सिर्फ कॉर्पोरेट की चिंता है।