फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी चुनाव 2027: कांग्रेस ने मांगीं अधिकतम 181, सपा ने ऑफर की न्यूनतम 26 सीटें; इंडिया गठबंधन में सीटों पर रार

Tue, 24 Nov 2026 01:24 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने 181 सीटों पर चुनाव लड़ने का प्रस्ताव रखा है, जबकि सपा ने कांग्रेस को 26 सीटों की सूची सौंपी है। सीटों के बड़े अंतर के बीच मंगलवार को नई दिल्ली में दोनों दलों की बैठक हो रही है। अब देखना है कि गठबंधन के लिए कोई बीच का रास्ता निकलता है या नहीं।
विज्ञापन
यूपी चुनाव 2027: इंडिया गठबंधन में सीटों पर रार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी चुनाव 2027 के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली सूची में सपा से 181 सीटों की बड़ी मांग रखी। वहीं सपा ने अपना ऑफर न्यूनतम रखते हुए कांग्रेस को 26 सीटों की सूची दी है, जिनमें उसे चुनाव लड़ने का प्रस्ताव दिया है। इस मुद्दे पर मंगलवार को नई दिल्ली में दोनों दलों बैठक हो रही है।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, समाजवादी पार्टी ने कांग्रेस को जिन 26 सीटों का प्रस्ताव दिया है, उनमें दो सीटें ऐसी हैं, जहां कांग्रेस ने 2022 में जीत दर्ज की थी। इनमें रामपुर खास और फरेंदा विधानसभा सीट शामिल हैं। इसके अलावा चार सीटें ऐसी हैं, जहां पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस दूसरे नंबर पर रही थी। इनमें मथुरा, खेरागढ़, जगदीशपुर और किदवई नगर विधानसभा सीट शामिल हैं।

इन छह सीटों के अलावा सपा ने कांग्रेस को 20 अन्य विधानसभा सीटें भी प्रस्तावित की हैं। इनमें बागपत, मोदीनगर, हापुड़, जेवर, स्याना, खुर्जा, खैर, इगलास, मांट, आगरा उत्तर, फतेहपुर सीकरी, बिलग्राम-मल्लावां, गोविंद नगर, नानपारा, गोरखपुर शहर, खजनी, पडरौना, फाजिलनगर, पिंडरा और वाराणसी कैंट शामिल हैं। 
विज्ञापन


बताते चलें कि इंडिया गठबंधन के तहत सोमवार को कांग्रेस और सपा की संयुक्त बैठक में कांग्रेस ने अपनी सूची में कुछ सीटें कम करते हुए 130 सीटों का प्रस्ताव दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें