फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: अजय राय की विदाई और आराधना मिश्रा ‘मोना’ की ताजपोशी, यूपी कांग्रेस में बड़ा बदलाव

Fri, 02 Oct 2026 09:32 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

आराधना मिश्रा ‘मोना’ को यूपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। वह अजय राय की जगह लेंगी। चुनाव से पहले यूपी कांग्रेस में बड़े बदलाव से सियासी गलियारों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
आराधना मिश्रा मोना - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव 2027 से पहले प्रदेश कांग्रेस में बड़ा बदलाव किया है। पार्टी ने अजय राय की जगह कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता व विधायक आराधना मिश्रा मोना को प्रदेश अध्यक्ष पद की कमान सौंपी है। इसके साथ ही सहारनपुर से पार्टी सांसद इमरान मसूद को कार्यकारी अध्यक्ष भी बनाया गया है। पार्टी के महासचिव केसी वेणूगोपाल की ओर से इसकी सूचना जारी की है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया है कि देवेंद्र निषाद व आलोक प्रसाद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं अब कांग्रेस विधान मंडल दल का नेता वीरेंद्र चौधरी को बनाया गया है। अध्यक्ष बनने के बाद मोना को इस पद से हटा दिया गया है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले कांग्रेस ने अपने संगठन में बड़ा और रणनीतिक फेरबदल किया है। कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार, पार्टी हाईकमान ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को उनके पद से मुक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की है। अब उनकी जगह विधायक आराधना मिश्रा 'मोना' को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी (यूपीसीसी) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। 

मुखर और मजबूत आवाज मानी जाती रही आराधना मिश्रा 

कांग्रेस के इस कदम को बेहद सोची-समझी राजनीतिक रणनीति माना जा रहा है। पार्टी इसके जरिए एक साथ महिला और ब्राह्मण मतदाताओं (सोशल इंजीनियरिंग) को साधने की पुरजोर कोशिश कर रही है। आराधना मिश्रा कांग्रेस के दिग्गज नेता और राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी की पुत्री हैं। विधानसभा में पार्टी की एक बेहद मुखर और मजबूत आवाज मानी जाती रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें