फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस के लिए अमेठी की एक और सीट सपा ने छोड़ी, नाम वापस लेंगे प्रत्याशी

Mon, 06 Feb 2017 06:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
अखिलेश यादव व राहुल गांधी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कांग्रेस अब अमेठी की गौरीगंज सीट से भी विधानसभा चुनाव लड़ेगी। पार्टी यहां से आठ फरवरी को मोहम्मद नईम का नामांकन कराएगी। इसके साथ ही कांग्रेस अब अमेठी व रायबरेली की 10 में से आठ सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इसके लिए कांग्रेस सपा के मौजूदा विधायक राकेश प्रताप सिंह का टिकट कटवाएगी।
विज्ञापन


कांग्रेस शुरू से ही अपनी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व उपाध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली व अमेठी को लेकर कोई समझौता करने के मूड में नहीं है। 2012 के विधानसभा चुनाव में सपा ने यहां से सात सीटें जीती थीं। जबकि तीन सीटें ही कांग्रेस के पास रही हैं।

कांग्रेस अब तक यहां सात सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। जबकि समाजवादी पार्टी ने ऊंचाहार से अपने मंत्री मनोज पांडेय व अमेठी सीट से मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति को टिकट दिया है। गौरीगंज सीट सपा भी छोड़ने को तैयार नहीं है। सपा ने यहां से अपने मौजूदा विधायक राकेश प्रताप सिंह को टिकट दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अपना नामांकन वापस लेंगे सपा प्रत्याशी

- फोटो : amar ujala
वहीं, कांग्रेस गौरीगंज सीट किसी भी कीमत पर छोड़ने को तैयार नहीं है। इसलिए अब कांग्रेस इस सीट से मो. नईम को चुनाव लड़ाने जा रही है। प्रियंका गांधी व राहुल गांधी के बेहद करीबी एमएलसी दीपक सिंह कहते हैं कि कांग्रेस गौरीगंज सीट से चुनाव लड़ने जा रही है।

उन्होंने बताया कि सोमवार को इस संबंध में कांग्रेस की जिले में एक मीटिंग होगी। इसके बाद आठ फरवरी को मो. नईम का नामांकन कराया जाएगा। इसके साथ ही सपा से अपने उम्मीदवार को वापस लेने के लिए कहा जाएगा।

महज 503 वोटों से हारे थे मो. नईम
वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के मो. नईम मात्र 503 वोटों से सपा के राकेश प्रताप सिंह से चुनाव हारे थे।

उस समय राकेश प्रताप सिंह को 44287 वोट मिले थे जबकि मो. नईम को 43784 मत मिले थे। कांग्रेस यह कतई नहीं चाहती है कि राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में सपा की घुसपैठ हो सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें