तीसरे चरण के चुनाव में कांग्रेस बिना लड़े ही मुकाबले से बाहर हो गई है। सपा से गठबंधन के कारण तीसरे चरण की कुल 69 सीटों में से कांग्रेस को मात्र 12 सीटें मिली हैं। उसे राजधानी लखनऊ, बाराबंकी, सीतापुर, हरदोई व कानपुर देहात में मात्र एक-एक सीट तथा उन्नाव में दो व कानपुर में पांच सीटें मिली हैं।
बाराबंकी की जैदपुर सीट से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद पीएल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया, सीतापुर की लहरपुर सीट से अनिल कुमार वर्मा व हरदोई की सांडी सीट से ओमेंद्र कुमार वर्मा चुनाव मैदान में हैं। उन्नाव के भगवंतनगर से अंकित परिहार व मोहान से भगवान दास कठेरिया किस्मत आजमा रहे हैं।
कानपुर नगर की 10 में से पांच सीटों से कांग्रेस चुनाव लड़ रही है। इनमें गोविंदनगर से अंबुज शुक्ला, किदवईनगर से अजय कपूर, घाटमपुर से नंदराम सोनकर, कैंट से सोहेल अंसारी व महाराजपुर से राजाराम पाल चुनाव मैदान में हैं। कानपुर देहात की भोगनीपुर सीट से नीतम सचान चुनाव मैदान में हैं।