फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकारात्मक व ओछी राजनीति कर रही कांग्रेस: योगी आदित्यनाथ

Sun, 17 May 2020 10:35 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : ani
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कांग्रेस पर नकारात्मक व ओछी राजनीति करने का आरोप लगाया। कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रवासी कामगारों की सेवा में परिवहन निगम की 12 हजार बसें लगाई हैं। अब तक 14 लाख से ज्यादा प्रवासी कामगार प्रदेश में आ चुके हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री कार्यालय ने कई ट्वीट करके कांग्रेस पर निशाना साधा। कहा कि इस वैश्विक महामारी के समय में कांग्रेस पार्टी द्वारा की जा रही नकारात्मक एवं ओछी राजनीति की निंदा होनी चाहिए। औरैया में प्रवासी श्रमिकों की मौत के लिए जिम्मेदार एक ट्रक पंजाब से तथा दूसरा राजस्थान से आया था। यूपी सरकार इस विश्वव्यापी कोरोना संकट के समय अपने प्रवासी कामगारों व श्रमिकों की सकुशल एवं सम्मानजनक वापसी पूरी प्रतिबद्धता से कर रही है। 

राजस्थान, पंजाब अथवा जो भी राज्य सरकार प्रवासी कामगारों, श्रमिकों की सूची यूपी सरकार को उपलब्ध करवा रही है, उस राज्य से उनकी सुरक्षित एवं सम्मानजनक वापसी के लिए श्रमिक एक्सप्रेस तथा अन्य सुरक्षित साधन लगाए गए हैं। प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम की 12 हजार  बसों को तथा प्रत्येक जनपद में जिलाधिकारी के निवर्तन पर 200 अतिरिक्त बसें प्रवासी कामगारों की सेवा में लगाई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें