प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर द्वारा 20 जून को कांग्रेस प्रवक्ताओं का पैनल भंग किया गया था। राजधानी पहुंची राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने दो दिनों के अंदर परीक्षा परिणाम जारी करने की घोषणा की थी। लेकिन, विवादों में घिरने के बाद फिलहाल इसके आसार नजर नहीं आ रहे। यही नहीं, प्रवक्ता पद के लिए परीक्षा की जानकारी होने के बाद बड़ी संख्या में कॉरपोरेट और मल्टीनेशनल कंपनियों में काम करने वाले लोगों के आवेदन शुरू हो गए हैं। इसे देखते हुए प्रक्रिया और लंबी खिंचने की संभावनाएं जतायी जा रहीं हैं।