फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कांग्रेस ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती को कांग्रेस ने सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर हुई संगोष्ठी में पूर्व सांसद पीएल पुनिया ने कहा कि राजीव गांधी ने राष्ट्रीय एकता, सांप्रदायिक सौहार्द और शांतिपूर्ण सहअस्तित्व पर जोर दिया। चिकित्सा प्रकोष्ठ के समन्वयक डॉ. आजाद बेग और प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ. जियाराम वर्मा की देखरेख में 25 विशेषज्ञ डॉक्टरों ने लगभग 1000 लोगों को निशुल्क परामर्श और दवाइयां उपलब्ध कराईं। इस दौरान रक्तदान शिविर में 103 लोगों ने रक्तदान किया। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने चिकित्सकों व पैरामेडिकल कर्मचारियों को सम्मानित किया। इसी क्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस सेवादल मध्यजोन के अध्यक्ष सुशील तिवारी सोनू पंडित ने पुराना किला स्थित लखनऊ मांटेसरी कॉलेज में पौधरोपण किया। इधर, प्रियदर्शिनी उड़ान योजना के तहत महिला कांग्रेस मध्यजोन की अध्यक्ष ममता चौधरी ने पांडेय तालाब व ऐशबाग और समन्वयक अनामिका यादव ने डोढ़न खेड़ा, उतरेठिया व मवइया गांव में सेनेटरी पैड बांटे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें