फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: निरस्त विमान में बुक कर दिया टिकट, महिला यात्री परेशान

विज्ञापन
अमाैसी एयरपोर्ट। 
विज्ञापन

विज्ञापन




लखनऊ। एअर इंडिया की लखनऊ से हैदराबाद जाने वाली उड़ान अचानक निरस्त कर दी गई, जबकि लखनऊ से पुणे की उड़ान निरस्त होने के बावजूद ऑनलाइन टिकट बुक कर दिया गया। एयरपोर्ट पहुंची महिला यात्री ने इस पर नाराजी जताई और एअर इंडिया प्रशासन से शिकायत की है।



महिला यात्री सुप्रिया सक्सेना का आरोप है कि उन्होंने 18 अगस्त के लिए लखनऊ से पुणे का टिकट एअर इंडिया की वेबसाइट से बुक कराया था। एयरपोर्ट पहुंचने पर उन्हें उड़ान निरस्त होने की सूचना मिली। सुप्रिया के मुताबिक वह डेढ़ घंटे तक एअर इंडिया के एक से दूसर काउंटर पर भटक रहीं थी, लेकिन किसी ने सही जानकारी नहीं दी। बाद में स्टाफ ने बताया कि उड़ान निरस्त है। उड़ान के निरस्तीकरण का लेटर भी स्टाफ नहीं दे रहा था। काफी तकझक देर बाद लेटर दिया और बताया कि किराये का रिफंड पांच से सात दिन में मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




उधर, लखनऊ से मंगलवार रात 9:15 बजे हैदराबाद जाने वाली एअर इंडिया की उड़ान आइएक्स-2939 अचानक निरस्त कर दी गई। यात्रियों को दूसरी उड़ान से जाने या फिर रिफंड का विकल्प दिया गया। इससे काफी यात्रियों का परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें