फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार को घेरने के फेर में खुद फंसी कांग्रेस, बताया- कश्मीर भारत का अंग नहीं

Sat, 03 Jun 2017 10:20 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
लाल घेरे में लिखा 'इंडियन ऑक्यूपाइड कश्मीर' - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
केंद्र में मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने पर एनडीए को घेरने में जुटी कांग्रेस ने एक बड़ी गलती कर खुद को ही कटघरे में खड़ा कर लिया है।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरने के लिए कांग्रेस ने जो किताब छापी है, उसमें प्रकाशित नक्शे को लेकर वह खुद घिर गई है। किताब में कश्मीर पर भारत का अनाधिकृत कब्जा बताया गया है।

केंद्र में मोदी सरकार के तीन साल पूरा होने पर कांग्रेस ने ’राष्ट्रीय सुरक्षा पर आंच’ नाम की 16 पेज की यह किताब प्रकाशित की है। इसके पेज नंबर 12 पर जो नक्शा छापा गया है, उसमें कश्मीर को ‘इंडियन ऑक्यूपाइड कश्मीर’ लिखा हुआ है।
विज्ञापन


कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद ने शनिवार को लखनऊ में पत्रकार वार्ता की और यह किताब भी बांटी। इसके पेज नंबर 12 पर यह विवादित नक्शा छापा गया है।
विज्ञापन


बता दें कि पहले भी कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता दिग्‍विजय सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान कश्मीर को पाक ऑक्यूपाईड कश्मीर कहा था, जिसके बाद उनके बयान पर बड़ा विवाद हुआ था। हालांकि, हंगामे पर कांग्रेस नेता सफाई देते हुए कह रहे हैं कि कश्मीर पर हमारी नीति एकदम स्पष्ट है। कश्मीर ही नहीं पाक ऑक्यूपाइड कश्मीर भी हमारा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें