फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी कांग्रेस मिस्त्री...लेबर और जर्जर इमारत

Sun, 21 Jul 2013 03:35 PM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस की जर्जर इमारत को मजबूती देने की जिम्मेदारी पार्टी आलाकमान ने मिस्त्री के कंधों पर डाली है।
विज्ञापन


मिस्त्री अपने लेबरों के साथ बुनियाद की पड़ताल करके पता लगाने में जुटे हैं कि, आखिर कमजोरी शुरू कहां से हुई। काम आसान बनाने के लिए वे अपने चार सहयोगियों को भी साथ लाए हैं।

कांग्रेसी भी कम सयाने नहीं, मिस्त्री बुनियाद तक पहुंचें इससे पहले ही यह समझाने में जुट गए हैं कि सब ठीक-ठाक है। हल्की-फुल्की डेंटिंग-पेंटिंग ही काफी है।
विज्ञापन


अब बाल धूप में तो सफेद हुए नहीं सो मिस्त्री को भी समझ में आ गया यूपी कांग्रेस की मरम्मत आसान नहीं है क्योंकि जिन्हें इमारत को दुरुस्त करने के लिए औजार और गारा-पानी मुहैया कराना है वही चाहते हैं कि, बांस-बल्ली पर ही इमारत टिकी रहे ताकि उनका काम चलता रहे।

मिस्त्री अब ऐसे लोगों की तलाश में हैं जो उन्हें यहां औजार व गारा-पानी मुहैया करा सकें ताकि वह पार्टी हाईकमान की अपेक्षाओं पर खरे उतर सकें क्योंकि ‘दिल्ली’ ने उनसे काफी उम्मीदें लगा रखी हैं।
विज्ञापन


मिस्त्री को यूपी का जिम्मा सौंपे जाने के बाद जो लोग खुश हो रहे थे वही अब यह कह रहे हैं कि जब अपने ही लोग बुनियाद खोदने में जुटे हों तो बड़े से बड़ा मिस्त्री चाहे जितने लेबर लेकर मरम्मत में जुट जाए इमारत मजबूत हो ही नहीं सकती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें