फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कांग्रेस और आसपा की रैली ने थामी शहर की रफ्तार

विज्ञापन
शहर में लगा जाम।
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी में बृहस्पतिवार को पूरे दिन वाहनों की रफ्तार धीमी रही। कांग्रेस और आजाद समाज पार्टी की रैली के कारण यातायात का दबाव रहा। कैंट इलाके में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सड़क पर ही वाहन पार्क कर दिए, जिससे जाम जैसे हालात हा गए। इसका असर हजरतगंज में देखने को मिला।
विज्ञापन

उधर, एआईएमआईएम और आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की बहुजन स्वराज संकल्प महारैली के कारण कानपुर रोड पर करीब पांच घंटे तक जाम के हालात बने रहे। एयरपोर्ट तिराहा जाम से जूझता रहा। वाहनों की करीब एक किलोमीटर लंबी कतार लगी रही। दरअसल, कानपुर की ओर से आने वाली बसों को कानपुर रोड स्थित शहीद पथ तिराहे से मुड़कर शहीद पथ के रास्ते कार्यक्रम स्थल तक जाना था लेकिन ज्यादातर बसें इससे पहले ही एयरपोर्ट वीआईपी तिराहे से शहीद पथ पर निकलने लगीं। वाहनों की संख्या अधिक हो जाने से वीआईपी तिराहे पर कानपुर से लखनऊ आने वाली सड़क का करीब आधा हिस्सा बसों के कब्जे में हो गया।

शहर में लगा जाम।

शहर में लगा जाम।

शहर में लगा जाम।

शहर में लगा जाम।

शहर में लगा जाम।

शहर में लगा जाम।

शहर में लगा जाम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें