फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहरीली शराब के मृतकों को दस-दस लाख मुआवजा दें-कांग्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अमित कुमार वर्मा ने कहा जहरीली शराब पीने से एक दर्जन लोगों की हुई मौत के मामले में चिंता जताते हुए प्रदेश सरकार से मृतकों के परिवार को दस लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने कहा कि अपराधियों, शराब तस्करों व माफियाओं में पुलिस का कोई खौफ नही है। पुलिस व सरकार की विफलता का परिणाम है कि जिले में जहरीली शराब पीने से एक दर्जन से अधिक नागरिकों की जान चली गई है। सरकार को दोषी अधिकारियों के विरुद्घ कार्रवाई करनी चाहिए। मृतकों के परिवार को 10-10 लाख रुपये व शराब पीने से बीमार पड़े नागरिकों के परिजवारीजनों को एक-एक लाख रुपये की मदद करनी चाहिए।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस की विफलता का परिणाम है कि जहरीली शराब पीने से एक दर्जन से अधिक नागरिकों की मौत हो गई। पुलिस व प्रशासन मामले में निष्पक्षता से कार्रवाई करने के बजाए लीपापोती में जुटा है। शासन प्रशासन का यह रवैया चिंताजनक है। कहा कि कांग्रेस इस घटना को लेकर चुप नहीं बैठेगी। शासन-प्रशासन को मामले में पारदर्शिता के साथ ठोस कार्रवाई करना होगा। कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारियों ने पार्टी के पूर्व जिला महासचिव मोहम्मद सलीम खान के निधन पर शोक संवेदना जतायी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें