फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराधियों को बचा रही यूपी सरकार: कांग्रेस

Mon, 21 Jul 2014 07:51 PM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगरेप में जहां पुलिस के दावे पर सवाल उठाए जा रहे हैं, वहीं अब सियासी गलियारों से आने वाली आवाजें भी यूपी सरकार की पोल खोल रही हैं और सरकार भी खुद को बचा नहीं पा रही है।
विज्ञापन


अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की अध्यक्ष शोभा ओझा ने कहा कि प्रदेश सरकार सोई हुई है। इस नाते पूरे प्रदेश में महिलाओं के साथ अत्याचार, हत्या व बलात्कार की घटनाएं बढ़ गई हैं।

इसी सोई सरकार को जगाने आई हूं। मोहनलालगंज मामले को जिस तरह पुलिस ने खोला है उससे साफ लग रहा है कि सरकार कुछ बड़े लोगों को बचाने की कोशिश कर रही है।

पुलिस की कहानी किसी के गले उतरने वाली नहीं है। इस मामले में दोषियों को चिन्हित कर उन्हें फांसी दी जानी चाहिए।

रीता जोशी ने लताड़ा

प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ बढ़ रहे अपराधों पर महिला कांग्रेस ने रविवार को गांधी प्रतिमा पर धरना दिया। इसमें हिस्सा लेने शोभा ओझा भी लखनऊ आई थीं।

धरना देने के बाद ये लोग राज्यपाल डॉ. अजीज कुरैशी से मिले और ज्ञापन देकर प्रदेश की कानून व्यवस्था सुधरवाने की मांग की।

प्रदेश कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि राजधानी लखनऊ सहित समूचे प्रदेश में हत्या, डकैती, बलात्कार और सामूहिक बलात्कार के बाद हत्या जैसी घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हो गई है।

रोजाना किसी न किसी जिले में जघन्य हत्या व बलात्कार की घटना हो रही है। अपराधी बेखौफ होकर ऐसी घटनाओं को अंजाम देकर खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस एवं प्रशासन असहाय होकर मूकदर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन

लगातार हुईं ये घटनाएं

दो जून को बरेली, चार जून को अलीगढ़, 11 जून को बहराइच, 13 जून को बदायूं, 11 जुलाई को हाथरस और 18 जुलाई को अलीगढ़ में बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई।

तमाम घटनाओं में मासूमों के साथ भी दुष्कर्म कर हत्या कर दी गई है।

ज्ञापन देने वालों में शोभा ओझा, रीता जोशी, अनुसुइया शर्मा, सुमन उपाध्याय, संतोष श्रीवास्तव, नूतन वाजपेयी, सुधा सिंह, सुनीता, सुशीला शर्मा, विभा त्रिपाठी, रीना विक्रम सिंह, तलत अजीज, सुनीता सोनकर, नीतू अवस्थी, फिरदौस जहां, लक्ष्मी वर्मा, शबनम पांडे आदि शामिल थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें