फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल का 'हाथ', नहीं है महिलाओं के साथ!

Fri, 04 Apr 2014 08:37 AM IST
शोभित श्रीवास्तव/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी महिलाओं को 50 फीसदी टिकट देने की बात कही थी, लेकिन यूपी में ही कांग्रेस अपने वादे पर खरी नहीं उतर सकी है।
विज्ञापन


यहां अब तक घोषित टिकटों में मात्र 17 फीसदी टिकट ही महिलाओं को मिले हैं। राहुल गांधी 28 फरवरी को लखनऊ आए थे।

उस दौरान उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के बीच इस बात पर अफसोस जताया था कि केंद्र सरकार महिला आरक्षण बिल लाना चाहती है लेकिन दूसरी पार्टियां विरोध कर देती हैं।

इस कारण यह बिल संसद में पास नहीं हो पा रहा है। उन्होंने समाजवादी पार्टी को भी इसके लिए जिम्मेदार ठहराते हुए महिला आरक्षण विरोधी होने के आरोप लगाए थे। राहुल ने महिलाओं को 50 फीसदी टिकट दिए जाने की वकालत भी की थी।
विज्ञापन


इन बातों से महिला कार्यकर्ताओं में भी खासी उम्मीद जगी थी, लेकिन जैसे-जैसे प्रत्याशियों की लिस्ट आ रही है, वैसे-वैसे महिला कार्यकर्ताओं में निराशा घर कर रही है।

अब तक कांग्रेस ने 66 प्रत्याशियों की सूची जारी की है। इनमें 11 महिलाएं ही शामिल हैं। इनमें एक सीट खुद अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सोनिया गांधी की है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें